मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तिथि तय करने के लिए राजन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक 18 जुलाई को होगी

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 18 जुलाई को होगी। मंदिर निर्माण की रूपरेखा और भूमि पूजन संबधी विषयों पर मंथन होने की संभावना है। इसके लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आमंत्रण भेजा गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 18 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक अयोध्या में बुलाई गई है। पत्थरों में काई लगने के कारण सफाई का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर साधु-संतों में कोई सवाल नही है। उन्होंने बताया कि समतल की गई भूमि पर लाइनिंग का कार्य हो रहा है। बारिश के कारण लाइन मिट जाती है। अब खूंटे लगा कर मंदिर का सीमांकन हो रहा है। यह काम एल एंड टी कंपनी कर रही है। राम मंदिर माॅडल के मुख्य शिल्पी चंद्रकांत सोमपुरा के पुत्र आशीष सोमपुरा ने तकनीकी कार्य की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहाकि पत्थर बहुत दिनों से पड़े हैं। उसकी सफाई हो रही है। यह बहुत दिनों से पड़े होने के कारण काले पड़ गए हैं। इन्हें नया करके जोड़ा जाएगा। इसका सफाई का काम हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *