साढ़े छह लाख के करीब हुई कोरोना पीड़ितों की संख्या, तमिलनाडु में भी संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

नई दिल्ली, देश में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6,46,924 हो गई है। इनमें से 18,656 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,92,869 लोग इस बीमारी को मात देकर ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक बार फिर 6,364 कोरोनावायरस पीड़ित नए मरीज मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,92,990 हो गई। जिनमें से 1,04,687 ठीक हो चुके हैं। जबकि 8376 की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में भी 4,329 नए संक्रमित भरने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1,02,721 हो गई। इनमें से 58,378 ठीक हो चुके हैं। जबकि 1,385 की मौत हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शुक्रवार को 2520 नए मरीज बढ़ने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 94,695 हो गई। इनमें से 2,923 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 65,624 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को गुजरात में 686 नए मामले सामने आने के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़कर जो 30,686 हो गई। जिनमें से 1,905 की मौत हो गई है जबकि 24,941 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 972 नए मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 25,797 हो गई। इनमें से 749 की मौत हो चुकी है जबकि 17,597 ठीक हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल में भी 669 नए मरीज मिलने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 20,486 हो गई इनमें से 13,571 ठीक हो चुके हैं। जबकि 717 की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में पहली बार 1 दिन में 1,694 नए कोरोनावायरस के मामले सामने आने के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 19,710 हो गई। जिनमें से 293 की मौत हो चुकी है जबकि 8,807 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को आंध्रप्रदेश में 837, ओडिशा में 561, हरियाणा में 494, बिहार में 229, केरल में 211, मध्यप्रदेश में 191, जम्मू – कश्मीर में 170, पंजाब में 153, राजस्थान में 123 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। ट्रेंड देखने पर पता चलता है कि मुख्यतः दिल्ली, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उत्तरप्रदेश के अलावा दक्षिण के राज्यों कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में भी स्थिति चिंताजनक है। प्रतिदिन जिस तेजी से नए संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि कोरोना संकट का पीक कब आएगा। देश-विदेश में अनेक वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है अब उसी से उम्मीद बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *