मारूति कार दूसरे वाहन से जा भिड़ी जिससे तीन लोगों की झुलसने से हो गई मौत

हाथरस, जिले के चंदपा थानाक्षेत्र के अनिगढ़ी में शुक्रवार को मारुति कार और एक अन्य वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में मारुति वैन में भीषण आग लग गयी, जिससे वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गयी जबकि चार अन्य जख्मी हो गये। दुर्घटनाग्रस्त मारूति वैन जलकर खाक हो गयी। दुर्घटना केवलगडी पेट्रोल पंप के पास की है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रम वीर सिंह ने दुर्घटना के बारे में पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *