जेईई मेन की 1-6 सितंबर, जबकि जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी

नई दिल्ली,मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नीट और जीईई की प्रवेश परीक्षा स्थगित करते हुए परीक्षाओं के लिए नई तारीख़ों का ऐलान किया गया है। जेईई मेन की परीक्षा 1-6 सितंबर, 2020 के बीच जबकि जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को होगी। इसी तरह नीट परीक्षा 13, 2020 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ। रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है-छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने नीट और जीईई परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। जीईई मेन की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। जीईई एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर को और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
शिक्षा मंत्रालय ने एक्सपर्ट पैनल से गुरुवार को समीक्षा करके रिपोर्ट देने के लिए कहा था, इसके तहत पैनल ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षाओं की तारीख़ आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था। पहले शिक्षा मंत्रालय ने जीईई मेन की परीक्षा की तारीख 18 जुलाई और नीट की परीक्षा की तारीख़ 26 जुलाई को रखी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *