सहेली के मार्क्स 3% ज्यादा आए तो छात्रा ने कर ली ख़ुदकुशी

कानपुर, कानपुर के धानी खेड़ा गांव में एक छात्रा ने हाईस्कूल के रिजल्ट में 82 फीसद अंक हासिल करने के बावजूद फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी फ्रेंड को उससे 3 परसेंट ज्यादा अंक मिले थे, जिसके चलते वह रिजल्ट घोषित होने के बाद से डिप्रेशन में थी। जब उसके मां-बाप रिश्तेदारी के एक वैवाहिक समारोह में गए तो उसने फांसी लगा ली। बता दें कि धानी खेड़ा निवासी श्रवण कुमार निषाद एक निजी फर्म में काम करते हैं और वह अपनी पत्नी के साथ बिल्लौर में एक रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने गए थे। इस दौरान घर पर 15 वर्षीय पुत्री अमीषा, बेटा रवि निषाद और रवि की पत्नी अर्चना व छोटा बेटा अंश मौजूद थे। इसके बाद रवि निषाद घर की पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में सो गया और अमीषा व अंश नीचे हॉल में थे। अमीषा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। अमीषा की मौत की सूचना मिलते ही माता-पिता भागकर घर पहुंचे। बेटी की मौत की सूचना से पूरे घर में कोहराम मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रा के सुसाइड की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों से पूछताछ के बाद यह पता चला कि 3 दिन पहले आए रिजल्ट के बाद से वह तनाव में थी। पूछताछ में श्रवण कुमार निषाद ने बताया कि अमीषा को 82 फ़ीसदी अंक मिले थे, जबकि उसकी क्लासमेट सहेली को 85 फीसद अंक मिले थे, इसके बाद से वह तनाव में रहने लगी थी। दरअसल, अमीषा अपनी सहेली से पढ़ाई में बहुत तेज थी इसलिए उससे कम अंक आने से डिप्रेशन में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *