बरेली, जिले के मीरगंज थाने के एक सिपाही ने बुधवार को दिन दहाड़े थाने के अंदर जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया है। मीरगंज थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर तैनात सिपाही सुशील ने बुधवार को थाने में जहर खा लिया। सिपाही कई दिनों से अपने घर नहीं जा पा रहा था। बताया जाता है कि छुट्टी न मिलने की वजह से सिपाही काफी दिनों से तनाव में था, इसी के चले उसने यह कदम उठाया। सिपाही की हालत बिगड़ते देख साथियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन और कोरोना संकट के चलते कई सिपाहियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूट लगने की वजह से इन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई है।
छुट्टी नहीं मिली तो सिपाही ने थाने में खाया जहर, हालत बिगड़ी