कोरोना संक्रमण के चलते जनता के लिए मंत्रालय के दरबाजे बंद

भोपाल, सरकार का दावा है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से मंत्रालय के दरबाजे आमजन के लिए बंद कर दिए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में लिखा है कि मंत्रालय परिसर में मुख्यमंत्री कार्यालय, विशेष सहायक, मंत्री तथा प्रमुख सचिव एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अन्य को किसी च्यक्ति को पास के जरिए भी मंत्रालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंत्रालय में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ही प्रवेश मिलेगा। जीएडी के आदेश पर मंत्रालय के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बलों ने आज से ही सख्ती करना शुरू कर दिया है। ऐसे में कई बाहरी लोगों को लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *