भोपाल, मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में 24 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ले सकती है। पार्टी की इस सिलसिले में प्रशांत किशोर से बात चल रही है। प्रशांत किशोर पहले भी कांग्रेस को सहयोग प्रदान कर चुके हैं।
लॉकडाउन के दौर में एक मात्र विकल्प सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। प्रशांत किशोर को इसमें महारत हांसिल है। हाल ही में जनता दल यूनाईटेड से नाता टूटने के बाद प्रशांत किशोर नए प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं।
किशोर के मैदान में आने से कोई करिश्मा होगा ऐसा भाजपा नेता नहीं मानते। हालाँकि कांग्रेस के नेता किशोर के आने से उत्साहित हैं।
मध्यप्रदेश में 24 सीटों के उपचुनाव में प्रशांत किशोर कर सकते हैं कांग्रेस को मदद
