उज्जैन। नई दिल्ली से आयुष मंत्रालय की टीम गुरुवार को उज्जैन पहुंची और शहरी भ्रमण के बाद देवास जिले के दोन्ता जागीर गांव का दौरा किया। डॉ. अर्जुन चंदेल और नोडल अधिकारी राजीव मिश्रा समेत अधिकारियों ने गांव में आयुष सेवाओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष पद्धति से उन्हें बेहतर और सुलभ उपचार मिल रहा है। छोटी-मोटी बीमारियों में अब अस्पताल नहीं जाना पड़ता। अधिकारियों ने आयुष सेवाओं को ग्रामीण रोजगार का माध्यम बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता है।
आयुष टीम पहुंची उज्जैन व ग्रामीण क्षेत्र, ग्रामीणों ने जताया आभार