पाक के प्रति हमदर्दी दिखाने वाली स्वरा भास्कर को अब मिल रहे वहीँ बसने के सुझाव

मुंबई,वामपंथी सोच की हिमायती बॉलिवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्मों में अपनी असाधारण अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। अक्सर वह अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। हाल में पाकिस्तान में हुए विमान हादसे पर ट्वीट करके वह एक बार फिर ट्रोल हुई हैं। पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना। इस हादसे में चमत्कारी तौर बचे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और कराची और लाहौर में अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।’
इसके बाद एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तान में सेटल होने की सलाह देते हुए लिखा, ‘स्वरा भास्कर आपको वास्तव में पाकिस्तान में बस जाना चाहिए। उनके पूर्वजों ने हमारे मंदिरों को लूटा, हिंदू महिलाओं के साथ रेप किया। इस बात का जिक्र तान्हाजी मूवी में किया गया है। हिन्दुओं को खुले तौर पर चुनौती मिलती थी। जान दोगे या जात और आप उनके समर्थन में खड़ी हैं।’ यूजर को जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान के लोगों के पूर्वज एक ही हैं। हड़प्पा, मोहनजोदाड़ो, इंडस वैली सभ्यता कभी पढ़ा या सुना है? यही दिक्कत होती है जब इतिहास आप वाट्सएप यूनिवर्सिटी से पढ़ते हैं। इतिहास ट्विटर के 280 शब्दों से थोड़ा ज्यादा जटिल है।’ हाल ही में स्वरा भास्कर ने मुंबई से दिल्ली तक सड़क के रास्ते यात्रा की थी। दरअसल, उनकी मां का कंधा फैक्चर हो गया था। उन्होंने इस यात्रा के लिए परमिशन ली थी और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुंबई से दिल्ली तक का सफर तय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *