तलाक के ‎लिए बच्चों की कस्टडी भी नहीं लेंगे नवाजुद्दीन,हर शर्त मानने को तैयार

मुंबई,बालीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नि आलिया सिद्दीकी की सारी शर्त मानते हुए उन्हें तलाक देने का मन बना लिया है। बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन अपने तलाक के मसले पर बात नहीं करना चाहते हैं और वह अपनी पत्नी के तलाक और मेंटेनेंस की शर्तों को मानने के लिए तैयार हैं। सूत्रों की मानें तो नवाज अपने बच्चों की कस्टडी के लिए भी आलिया से नहीं लड़ेंगे। नवाज के करीबियों का मानना है कि अभी अगर वह मीडिया से कुछ भी बोलते हैं तो वह उनके खिलाफ जा सकता है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि तलाक का नोटिस मिलने के बाद मीडिया से बचने के लिए ही नवाज अपने परिवार के साथ जल्दबाजी में मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन चले गए हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया की शादी 10 साल पहले हुई थी और दोनों के 2 बच्चे भी हैं। आलिया का दावा है कि उनकी शादी में पिछले कई सालों से दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए नवाज और उनके भाई शम्स जिम्मेदार हैं। इस मुद्दे पर नवाज या उनके परिवार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बने हुए हैं। नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक और मेंटेनेंस के लिए नोटिस भेजा है। आलिया ने नोटिस भेजते हुए नवाज और उनके परिवार पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। हालांकि इस मुद्दे पर नवाज और उनके परिवार ने कोई रिऐक्शन नहीं दिया है और वे अपने वकीलों से सलाह ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *