उमरिया, औरंगाबाद रेल हादसे में प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद रेल प्रबंधन ने स्पेशल ट्रेन से सभी मृतको को ग्रह जिला लाया है,इसी तारतम्य में दोपहर 2
बजे स्पेशल ट्रेन उमरिया पहुंची जिसमे जिले के पांच मृत प्रवासी मजदुरों को लाया गया है,इसके अलावा एक घायल प्रवासी मजदूर वीरेंद्र सिंह ग्राम ममान भी स्पेशल ट्रेन से लाया गया है,इस मौके पर उमरिया कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी,एसपी सचिन शर्मा,विभागीय जिम्मेदार अधिकारी एवम रेल अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा औरंगाबाद में ह्दय विदारक रेल दुर्घटना में मृत श्रमिकों के शव अंतिम संस्कार हेतु उनके गृह ग्राम पहुचाने के निर्देष जिला प्रषासन को दिए गए। औरंगाबाद रेल्वे स्टेषन से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा मृतको के शव रवाना किए गए। उमरिया जिले के पांच मृतक श्रमिको के शव जिला प्रषासन द्वारा एंबुलेेंस के माध्यम से उनके गृह ग्राम पहुचाये गये। रेल दुर्घटना में मृतक अच्छे लाल कुषवाहा का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम चिल्हारी तहसील मानपुर ,मृतक प्रदीप सिंह का पार्थिव शरीर ग्राम अमडी तहसील पाली, मुनीम सिंह का पार्थिव शरीर गृह ग्राम रक्सा तथा नेमषाह का पार्थिव शरीर गृह ग्राम रक्सा एवं मृतक बिजेंन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर गृह ग्राम ममान पहुचाया गया।
औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए उमरिया के मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से लाया गया