जबलपुर में भीड़ लगाने से रोका तो पुलिस से उलझे, अब परिवार के सात लोगों पर प्रकरण दर्ज

जबलपुर, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शहर में टोटल लॉक डाउन 3 मई तक लागू है। इस दौरान पुसिल सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का दिन-रात प्रयास कर रही है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के प्रयास में लगी पुलिस केा शहर के हनुमानताल क्षेत्र में एक परिवार से जबरिया विरोध का सामना करना पड़ा।
शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है, गुरूवार को हनुमानताल के मदार टेकरी क्षेत्र में भीड़ लगाकर खड़े होने से मना करने पर एक परिवार के सात लोगों ने जमकर हंगामा किया, यहां तक कि पुलिस जब समझाने पहुंची तो उनसे भी विवाद शुरु कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही, पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जैसे ही लोगों ने विवाद शुरू किया कई थानों की पुलिस मोबाइल सायरन बजाती हुई मंडी मदार टेकरी की ओर दौड़ पड़ीं।
इस संबध में पुलिस ने बताया कि मंडी मदार टेकरी मैदान में रहने वाले एक ही परिवार के सात लोग अपने घर के सामने भीड़ लगाकर खड़े थे, इस दौरान पुलिस पहुंच गई, पुलिस इन सभी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए कहा, लाउड स्पीकर से अपील भी की, लेकिन सभी लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे, यहां तक कि पुलिस से ही विवाद पर उतारु हो गए, देखते ही देखते मंडी मदार टेकरी मैदान में हंगामा होने लगा, परिवार के अलावा अन्य लोग भी आ गए, जो पुलिस से विवाद करने पर उतर आये, परिवार के इस रवैए को देखते हुए पुलिस ने सभी सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस दौरान कई थानें का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।
दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वर्तमान समय है धैर्य और अनुशासन बनाये रखने काए संस्कारधानी जबलपुर के वासियों ने पिछले 40 दिनों से लॉक डाउन का पालन करते हुये बहुत ही धैर्य और अनुशासन बनाये रखा है, आगे भी बनाये रखेंगे, ऐसा पूरा विश्वास है. कोरोना के चक्र को तोडऩे का सबसे अच्छा तरीका सामाजिक दूरी है जिसे आप बनाये रखेंगे, इसके साथ ही दूसरा जो गोल्डन फार्मूला है वो है अपनी पर्सनल हाईजीन, जिसका भी आप ध्यान रखेंगे,आप अपनी सफाई, अपने घर की स्वच्छता पर विशेष फोकस करेंगे,यह सब आप करेंगे तो निश्चित ही पूरा जबलपुर कोरोना के चक्र को तोडऩे एवं कोरोना के प्रसार को रोकने में सफल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *