इंदौर में कोरोना के 28 नए मरीजों के साथ कुल मरीज 15 सौ के पार 20 लोग स्वस्थ होकर लौटे

इंदौर, एक तरफ इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही रही है वहीं भर्ती मरीज ठीक भी हो रहे हैं। आज इंदौर में 28 नए मरीज मिले। इसको मिलाकर आंकड़ा 15 सौ के पार हो गया। अभी तक 187 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आज 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इंदौर इस समय कोरोना के रेड झोन में है। इंदौर के साथ ही भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर भी रेड झोन में है। इंदौर में अभी तक 72 मरीज मरे हैं। भोपाल में 510 मरीज हैं। 192 स्वस्थ होकर लौटे, 15 मरे हैं। मध्य प्रदेश में शहरों को तीन झोनों रेड, ऑरेंज और ग्रीन झोन में बांटा है। मध्यप्रदेश में आंकड़ा 26 सौ के पार पहुंचा। 137 मरे हैं जबकि 187 स्वस्थ होकर लौटे। इधर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से कल 13 मरीज स्वस्थ होकर लौटे। उनका डॉक्टरों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *