मंत्रियों के बीच विभाग बंटे, नरोत्तम को गृह और स्वास्थ्य, सिलावट को जलसंसाधन विभाग की जिम्मेदारी

भोपाल, मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट के पांच मंत्रियों को बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। नए मंत्रियों को मिले विभागों पर अटकलों का दौर खत्म हो गया है। दतिया से विधायक नरोत्तम मिश्रा को सबसे अहम गृह और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदारी दी गई है। तुलसी सिलावट को जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण का जिम्मा दिया गया है। खाद्य प्रसंस्करण इससे पहले सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास था। वो भी कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इनके अलावा कमल पटेल को कृषि मंत्री बनाया गया है, वहीं मीना सिंह को आदिवासी कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह राजभवन में राज्यपाल लालटी टंडन से मुलाकात के बाद यह घोषणा की। इस दौरान राज्यपाल के साथ करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचे जहां कैबिनेट के मंत्रियों के साथ मीटिंग की हैं।
किसे क्या मिला
नरोत्तम मिश्र-  गृह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
तुलसी सिलावट- जल संसाधन विभाग
गोविंद सिंह राजपूत- खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता विभाग
मीना सिंह-आदिवासी कल्याण विभाग
कमल पटेल- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *