जबलपुर,जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर कराए जा रहे सर्वे में लापरवाही करना स्वास्थ्य कर्मियों को मंहगा पड़ गया। इस मामले में मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने 20 स्वास्थ्य कर्मियों को निलम्बन के साथ सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए है। सेवा से पृथक वे कर्मचारी होगें जो संविदा पर नौकरी कर रहे है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जबलपुर शहर में कोरोना के सर्वे में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वे कार्य में लगाया गया था, इनमें से करीब 20 स्वास्थ्य कर्मी सर्वे कार्य में उपस्थित ही नहीं हुए। इस मामले को मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने गंभीरता से लिया है, उन्होने नियमित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, वहीं संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की है। सीएमएचओ द्वारा की गई कार्यवाही की जद में करीब 20 स्वास्थ्य कर्मी आए है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में ही हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है।
जबलपुर में कोरोना सर्वे की लापरवाही पर 20 स्वास्थ्य कर्मी सस्पेंड और सेवा से पृथक