पी नरहरि ने संभाला पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी,पविवि में कई उलटफेर

भोपाल, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद आज जनसंपर्क विभाग के आयुक्त सह सचिव पी नरहरि को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति की सरकार ने जिम्मेदारी सौंपी है. जैसा की ज्ञात है,माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी को अंततोगत्वा कल अपना इस्तीफा देना पड़ा था। क्योंकि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने दीपक तिवारी को इस्तीफा देने के निर्देश दिए थे। दीपक तिवारी की नियुक्ति पिछले साल फरबरी में कमलनाथ सरकार के समय हुई थी। दीपक तिवारी के कार्यकाल में पूर्व कुलपति बीके कुठियाला एवं 19 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज हुई थी । कमलनाथ सरकार ने पूर्व कुलपति और वरिष्ठ पत्रकार जगदीश उपासने की जगह दीपक तिवारी की नियुक्ति की थी। आज तिवारी के इस्तीफे के बाद रेक्टर रमेश चंद्र भंडारी ने भी इस्तीफा दे दिया,जबकि कुलसचिव दीपेंद्र सिंह बघेल की जगह प्रो संजय द्विवेदी को कुलसचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *