कोरोना से बचाव पर नुसरत और मिमी ने घर बैठे ही बना ली फिल्म

मुंबई, कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में आम नागरिक से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक सभी कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अपने-अपने तरीके से योगदान कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी लगातार अपने फैंस को इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक करते दिख रहे हैं। इस बीच टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का एक वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती साथ दिखाई दे रही हैं। इस शॉर्ट फिल्म के जरिए दोनों अभिनेत्रियों ने लोगों को कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। यूट्यूब पर वायरल हो रही शॉर्ट फिल्म का नाम ‘झॉर थामे जाबे एक दिन’ है। जिसका हिंदी में मतलब है ‘तूफान एक दिन थम जाएगा।’ इस वीडियो को कैमेलिया फिल्म प्रोडक्शन ने बनाया है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस शॉर्ट फिल्म की खास बात यह है कि, इसका कॉन्सेप्ट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है, यही नहीं इस शॉर्ट फिल्म के लिए उन्होंने गीत भी लिखा है।
कोरोना पर बनी इस फिल्म की एक और खास बात है और वह है कि इस फिल्म में नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती के अलावा बंगाली सिनेमा के और भी कई बड़े एक्टर नजर आ रहे हैं। यूट्यूब पर इस शॉर्ट फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। मिमी और नुसरत जहां के फैंस उनके इस वीडियो को लेकर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें इस शॉर्ट फिल्म की कहानी कोरोना लॉकडाउन पर आधारित है, जिसमें एक बीमार बुजुर्ग तक मदद पहुंचाने की कहानी बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *