कृष्णा बॉयफ्रेंड एबन हायम्‍स के साथ बिता रही क्वालिटी टाइम

मुंबई, बॉलिवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्‍णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव रहती हैं। बॉयफ्रेंड एबन हायम्‍स के साथ बीच पर वेकेशन इंजॉय करने से लेकर वर्कआउट करने तक, कृष्‍णा के इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर उनकी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, हाल ही में कृष्‍णा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्‍वीरों को डिलीट कर दिया। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने बताया एबन उनके टाइप के हैं, जबकि एबन ने कहा कि कृष्‍णा को देखकर उन्‍हें अपनी मां की याद आती है। ऐसा लग रहा है कि उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है जो कि लॉकडाउन में एकसाथ टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं। एबन के बारे में परिवार क्‍या कहना है, इस बारे में कृष्‍णा ने बताया कि उनकी मां ने उन्‍हें क्‍यूट बताया जबकि पिता जैकी श्रॉफ को मीडिया रिपोर्ट्स से उनकी रिलेशनशिप के बारे में पता चला। हाल में ऐसी खबरे थीं कि अभिनेत्री दिशा पाटनी भी अब टाइगर की फैमिली के साथ रह रही हैं। यही नहीं, कृष्‍णा ने एक तस्‍वीर भी पोस्‍ट की थी और अपने मेकअप के लिए दिशा को क्रेडिट दिया था। बैकग्राउंड में एक्‍ट्रेस का रिफ्लेक्‍शन नजर आ रहा था। दिशा और कृष्‍णा एक-दूसरे के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट्स पर अक्‍सर लाइक और कॉमेंट करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *