केरल से जबलपुर आया युवक होम कोरोनटाइन होने के बाद भी निकल पड़ा घूमने मचा हड़कंप

जबलपुर, केरल से जबलपुर पहुंचे एक युवक को उसके पाटन स्थित घर में कोरोनटाइन कर लिया गया, इसके बाद भी वह निकलकर घूमने लगा, जिसे देख पाटन क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
बताया जाता है कि पाटन पंचायत कार्यालय के सामने रहने वाले आंनद मोहन अग्रवाल कुछ दिन पहले केरल से लौटकर आए, जिन्हे कोरोना संक्रमण होने के कारण घर में ही कोरोनटाइन कर घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया था, यहां तक कि उन्हे घर से निकलने के लिए मना कर दिया गया, फिर भी वे घर के बाहर लगा नोटिस फाड़कर बाहर आकर घूमने लगे, आनंद क ो घर के बाहर देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया, यहां तक कि लोग इधर से उधर भागते नजर आए। कुछ लोगों ने हिम्मत कर समझाने की कोशिश की लेकिन वे किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं रहे।
जिसके चलते पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे सख्त लहजे में समझाइश देते हुए कहा कि घर के अंदर रहे, उसी में सबकी व आपकी भलाई है। क्योंकि आनंद मोहन अग्रवाल बार बार होम कोरोनटाइन आदेश की अव्हेलना कर घर के बाहर ही घूम रहे है, जिसपर आज उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया। गौरतलब है कि आनंद मोहन अग्रवाल के केरल से लौटने की खबर के बाद वैसे भी दहशत व्याप्त है, अधिकतर लोग उस ओर आ जा भी नहीं रहे है, इसके बाद भी आनंद मोहन अग्रवाल घर से निकलकर लोगों में खौफ पैदा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *