मम्मी से कह दो चिंता ना करें, मामा तो हैं यहां

भोपाल,लॉक डाउन के दौरान किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो सरकार इसका पूरा ध्यान रख रही है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हालात पर नजर रखे हुए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वे जेके रोड स्थित गल्र्स हॉस्टल पहुंच गए। वहां हॉस्टल की वॉर्डन और कुछ लड़कियां अभी हैं, जो लॉक डाउन के कारण अपने घर नहीं जा पायी हैं। शिवराज ने उन लड़कियों से बात की। उनसे कहा हिम्मत से रहो बेटी, यहां मामा हैं। हम बेटियों से मिलने आए हैं। ताकि बेटियां परेशान ना हों। हर परिस्थिति में हम आपके साथ हैं। खुश रहो। शिवराज सिंह ने लड़कियों को हिम्मत दिलायी कि बस थोड़े दिन की बात हैं। फिर हम कोरोना के खिलाफ जारी ये जंग जीत जाएंगे।
मम्मी से कहो मामा हमारे पास हैं
शिवराज सिंह से किसी लड़की ने कहा, लॉक डाउन के कारण हम लोग यहीं फंसे रह गए हैं। मम्मी चिंता कर रही हैं। इस पर शिवराज ने तपाक से बोला-घर पर फोन करके बता दीजिए कि चिंता की बात नहीं है। मम्मी चिंता क्यों कर रही है, कह दो मामा तो हैं। उन्होंने हॉस्टल गल्र्स से कहा- हम लोग संपर्क में रहेंगे। शिवराज ने ये अपील भी की, वो फोन पर अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों से कहें कि सब लॉकडाउन का पालन करें। सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे।
हालात पर नजर
मामा ने भांजियों को समझाया कि हमें लगता है थोड़े दिन में हम जीत जाएंगे। बाकी देशों की तुलना में भारत में तेज़ी से कदम उठाए इसलिए हमने इसे काफी हद तक स्प्रेड होने से रोक लिया है। भोपाल में भी तेजी से कोशिश की इसलिए बहुत हद तक हालात काबू में हैं। मुख्यमंत्री ने हॉस्टल वॉर्डन से खान-पान की व्यवस्था पूछी। लड़कियों से पूछा कोई और दिक्कत तो नहीं है। मुख्यमंत्री के यूं अचानक पहुंचने से हॉस्टल में रह रहीं बेटियों के लिए ये प्लेजेंट सरप्राइज था। लड़कियों ने शिवराज सिंह को धन्यवाद दिया और बोलीं आपके आने से आशा की किरण जागती है। मम्मी चिंता कर रही हैं, लेकिन आपके आने से अब हमें कोई चिंता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *