नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के मामले भारत में अब स्थिति चिंताजनक स्तर पर पहुंचने लगी है। बीते 24 घंटे के दौरान 167 नए मामले सामने आए हैं और अब देश में 1308 लोगों को कोरोनावायरस का संक्रमण हो गया है। इनमें से 1165 संक्रमित लोग एक्टिव हैं। 109 लोगों को संक्रमण से निजात मिल गई है, जबकि 32 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के सर्वाधिक मामले केरल में आए हैं। यहाँ 32 नए लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर है जहां पर 25 नए लोगों में यह संक्रमण फैला है। उत्तर प्रदेश में भी 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 17 मामले नए आए हैं। कुल 17 राज्यों में नए मामले पिछले 24 घंटे के अंदर दर्ज किए गए हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर में 7 और उज्जैन में कोरोना संक्रमित एक नया मरीज मिला है। इस तरह प्रदेश में इंदौर में ही 27 लोग संक्रमित हैं। जबकि पूरे प्रदेश में यह संख्या 45 के करीब है। हालांकि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम्युनिटी संक्रमण की बात को खारिज किया है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं उसे देख कर चिंता बढ़ रही है।
देश में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद बढ़ कर 1308 पहुंची, 24 घंटे में 169 नए मामले दर्ज हुए