UP के बांदा में 13 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या

बांदा, बांदा में एक 13 साल की लड़की से गैंगरेप कर बेहरमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। शिकायत के आधार मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि किशोरी का शव निर्वस्त्र हालत में घर के अंदर पड़ा था और हत्यारों ने किशोरी के मुंह में रिंच और पेचकस डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि मामला गैंगरेप के बाद हत्या का लग रहा है। दरअसल, मौके से किशोरी के साथ हाथापाई के निशान भी मिले हैं। हालांकि, अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार किशोरी अपने घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। देर रात जब वे घर लौटे तो किशोरी का शवें पड़ा था। ग्रामीणों से सूचना पाकर रात में ही चिकासी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *