कोरोना से निपटने मप्र में आईएएस अफसर दे रहे एक दिन का वेतन

भोपाल,प्रदेश में कोरोना से निपटने की लिए सरकार हर स्तर पर तैयार है। साथ ही सामाजिक संस्थाओं के हाथ ही मदद के लिए उठे हैं। इस दिशा में मप्र भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संघ ने भी एक दिन का वेतन देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष आईसीपी केसरी ने बताया कि एसोएिशन ने एक निर्णय लिया है कि सभी आईएएस अधिकारी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे।
उन्होंने बताया कि अभी 31 मार्च तक एहतिहात के तौर पर सभी सरकारी कार्यालय बंद हैं। ऐसे में अफसरों ने ऑनलाइन पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में मप्र आईएएए एसोसिएशन लोगों की मदद के लिए हमेशा से इस तरह की पहल करता आया है।
सज्जन सिंह वर्मा देंगे एक महीने का वेतन
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रदेश में राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। सभी जनप्रतिनिधि सियासत में जुटे हैं। किसी ने भी अभी तक कोरोना पीडि़तों के लिए मदद के हाथ नहीं उठाए हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए प्रशासन को सहयोग करने हेतु मप्र से पहले जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने अपना 1 माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने की अपील लगातार सभी बड़े छोटे राजनेताओं द्वारा की जा रही है, लेकिन आर्थिक सहयोग देने की पहल सज्जन सिंह वर्मा ने करते हुए जनता एवं अन्य सभी लोगों को प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *