‘पृथ्वीराज’ में संयोगिता के अपने किरदार के संग न्याय करना बड़ी जिम्मेदारी- मानुषी

मुंबई,बालीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का कहना है कि पर्दे पर संयोगिता के किरदार के साथ न्याय करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मानुषी छिल्लर ने कहा, फिल्म ‘पृथ्वीराज’ वास्तव में एक बहुत बड़ा अनुभव है। इसे एक बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और हमने अपने राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस राज्य में शूटिंग करने का अनुभव बेहतरीन रहा, क्योंकि हमने कुछ बेहद ही शानदार दृश्य यहां फिल्माए हैं। यह मेरी पहली फिल्म के लिए मेरा पहला आउटडोर है और इस पूरे अनुभव से मोहित हूं।’ मानुषी छिल्लर ने आगे कहा, ‘राजस्थान में शूटिंग के दौरान हमें खूब प्यार मिला। पृथ्वीराज और संयोगिता के लिए लोगों के दिलों में सम्मान है और इसे देखकर बहुत ही अच्छा लगा। ऐसे में संयोगिता के किरदार को पर्दे पर निभाना मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं कि जब लोग दिवाली में इस फिल्म को थिएटर में देखें, तो उन्हें पूरी तरह से संतोष मिले।’ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाएंगे। बता दें, पृथ्वीराज चौहान का जन्म वर्ष 1168 में हुआ था। वह अजमेर के राजा सोमेश्वर चौहान के पुत्र थे। पृथ्वीराज ने 13 वर्ष की उम्र में अजमेर के राजगढ़ की गद्दी को संभाला था। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की यह डेब्यू फिल्म भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। सैकडों साल पहले जन्मे वीर यौघ्दा पृथ्वीराज चौहान को पूरे देश भर में आज भी सम्मान के साथ देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *