स्पीकर प्रजापति ने गवर्नर को पत्र लिख , 16 विधायकों की वापसी के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया

भोपाल, विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को पत्र लिखा है जिसमें लापता विधायकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि लापता 16 विधायकों का त्यागपत्र अन्य लोगों के माध्यम से मेरे पास पहुंचा है। ये विधायक कहां हैं और किस स्थिति में हैं, विधानसभा का पीठासीन प्रमुख होने के कारण मैं अपने इन सदस्यों के लापता होने पर चिंतित हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने इन विधायकों को अपने समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टिकरण देने को कहा था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके। वे विधानसभा सत्र में भी नहीं आ सके। यह चिंता का विषय है।
प्रजापति ने पत्र में लिखा है कि लापता विधायकों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा रहे हैं, लेकिन वे मेरे सामने नहीं आ पाए हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उनका इस्तीफा दबाव डालकर लिखवाया गया है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश का कार्यकारी प्रमुख एवं अभिभावक होने के कारण सभी लापता विधायकों की वापसी सुनिश्चित कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *