विधायक मनोज चौधरी के भाई SC पहुंचे, भाई को अवैध तरीके से बेंगलुरु में रखने का आरोप लगाया

भोपाल, मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच मंगलवार को एक नया मामला सामने आया। सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की। इस याचिका के तहत विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी ने अपने भाई को अवैध तरीके से बेंगलुरु में रखने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि वह इस मामले में दखल दे। इससे पहले विधायक मनोज चौधरी के पिता ने इसी तरह का आरोप लगाया था। दरअसल, उनके पिता कांग्रेस के 2 मंत्रियों के साथ बेंगलुरू पहुंचे हुए थे। इस दौरान उनसे धक्का मुक्की की खबरें आई थी। लेकिन इस दौरान वहां विधायक मनोज चौधरी के पिता भी मौजूद थे। विधायक के पिता ने पुलिस पर बेटे से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया। बता दें, मनोज चौधरी हाट पिपल्या से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *