मप्र सरकार ने सिंधिया के प्रभाव वाले गुना-ग्वालियर के कलेक्टर बदले

भोपाल, प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कमलनाथ सरकार ने 6 कलेक्टर का तबादला कर दिया है। इसमें गुना और ग्वालियर के कलेक्टर हटाकर मंत्रालय भेजे गए हैं। कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन जितेंद्र सिंह राजे को नीमच कलेक्टर बनाया गया है। वहीं हरदा कलेक्टर एस विश्वनाथन को गुना कलेक्टर, विदिशा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर कलेक्टर, अनुराग चौधरी को कलेक्टर ग्वालियर से उप सचिव मंत्रालय और गुना कलेक्टर भास्कर लक्ष्कार को भी उप सचिव मंत्रालय बनाया गया है। वहीं पंकज जैन संचालक, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग को कलेक्टर विदिशा तथा अनुराग वर्मा उप सचिव मंत्रालय को हरदा कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *