मप्र में कल से एक साथ सक्रिय होंगे तीन सिस्टम, छाए रहेगें बादल,हलकी बारिश के आसार

भोपाल,आसमान साफ और हवा का रुख लगातार उत्तरी होने की वजह से राजधानी सहित प्रदेशभर में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। इससे पिछले चार दिनों से राजधानी सहित प्रदेशार में कड़ाके की ठंड जारी है। बर्फीली हवा चलने की वजह से बीते रोज भोपाल, इंदौर, बैतूल और सिवनी में कोल्ड […]

रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने पूरे हुए, ये कारनामा करने वाले वह आठवें भारतीय

माउंट मोंगानुई, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी (65) रनों के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन पूरे किये। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 वां रन बनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 14000 हजार रन पूरे किये। रोहित […]

भारत ने अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात रनों से हराकर टी20 सीरीज 5-0 से जीती

माउंट माउंगानुई, टीम इंडिया ने मेजबान न्यूजीलैंड को पांचवे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात रनों से हराने के साथ ही इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ही भारतीय टीम 5-0 से टी20 सीरीज जीतने वाली दुनिया में पहली टीम बन गयी है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित […]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीनेट कर सकती है बरी

वाशिंगटन, रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग मुकदमे के लिए नए गवाहों और दस्तावेजों को पेश करने वाले डेमोक्रेट पार्टी के प्रस्ताव को मामूली अंतर से खारिज कर दिया। इसके बाद उम्मीद बढ़ गई है कि सीनेट अगले सप्ताह की शुरुआत में ही […]

नोएडा में हल्‍दीराम के संयंत्र में अमोनिया गैस का रिसाव होने से एक कर्मचारी की मौत के बाद मालिक और निदेशक पर एफआईआर

नोएडा,दिल्ली एनसीआर के गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा शहर के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित हल्दीराम के एक संयंत्र में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। इस घटना के सिलसिले में हल्दीराम कंपनी के […]

दिल्ली में कांग्रेस का एम्स जैसे 5 अस्पताल बनाने का वादा,लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा

नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अब तक ठंडी नजर आ रही कांग्रेस ने रविवार को अपना घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी कर दिया है। इस बार कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, आनंद शर्मा और अजय माकन ने दो घोषणा पत्र जारी किए हैं। दिल्ली कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली […]

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ी ठण्ड

नई दिल्ली,जनवरी का महीना खत्म हो गया है, लेकिन सर्दी जाने का नाम नहीं ले रही। ठंड और कोहरे का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। जबकि, ओडिशा के कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। इससे तापमान […]

हॉलीवुड फिल्म “मैट्रिक्स 4” में नजर आएंगी प्रिंयका

लॉस एंजेलिस, हॉलीवुड ‎फिल्म ‎”मैट्रिक्स” फ्रैंचाइजी की चौथी किश्त में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस नजर आ सकती हैं। ‎फिलहाल इस ‎सिल‎सिले में उनके साथ बातचीत जारी है। बता दें ‎कि वॉर्नर ब्रदर्स और द विलेज रोडशो की इस फिल्म का निर्देशन सीरीज की सह-निर्माता लाना वाचोवस्की करेंगी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका पहले से घोषित […]

रितेश को यकीन ही नहीं हुआ कि ये अलाया फर्नीचरवाला की पहली फिल्म है

मुंबई,बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला फिल्म ‘जवानी जानेमन’ फिल्म को लेकर एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट किया है, जिस पर खुद अलाया की मम्मी ने उन्हें जबरदस्त जवाब दिया है। रितेश देशमुख के साथ-साथ पूजा बेदी का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रितेश देशमुख ने पूजा बेदी […]

छोटे परदे पर धमाल मचा कर अब बड़े परदे पर कमाल दिखाने आ रही हिना

मुंबई, छोटे परदे परदे से पहचान बनाने वाली हिना खान फिल्मी दुनिया में भी दस्तक देने जा रही हैं। हिना ने सीरियल ‘ये रिश्ता है क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी। ‘डैमेज्‍ड 2’ नाम की वेब सीरीज में तहलका मचाने के बाद अब उनके फैंस उन्हें बड़े […]