रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने पूरे हुए, ये कारनामा करने वाले वह आठवें भारतीय

माउंट मोंगानुई, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी (65) रनों के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन पूरे किये। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 वां रन बनाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 14000 हजार रन पूरे किये।
रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 43वें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 32 टेस्ट मैचों में 2141 रन, 224 एकदिवसीय मैच में 9115 रन और 107 ट्वंटी-20 में 2713 रन बनाए हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले भारत के आठवें खिलाड़ी हैं। रोहित से पहले भारत की ओर से इस सूची में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, विराट कोहली, सौरभ गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं
राहुल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
वहीं रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। है। राहुल ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो अर्धशतक समेत कुल 224 रन बनाएं हैं। यह किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज कोलिन मुनरो के नाम था जिन्होंने 223 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *