भूमि पेडनेकर रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा जैसे लुक को लेकर चर्चा में

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा हॉट अवतार और ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई लोग उनके ड्रेसिंग स्टाइल के फैन हैं और कई इसके लिए उन्हें ट्रोल भी करते हैं। ले‎किन अब उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से भूमि पेडनेकर भी काफी इंस्पायर हैं। इस बात को खुद भूमि पेडनेकर मान चुकी हैं कि वो प्रियंका को सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टॉक करती हैं। हाल ही में भूमि पेडनेकर की एक तस्वीर सामने आई है, ‎जिसमें काफी कुछ प्रियंका चोपड़ा की तरह नजर आई। उन्होंने हाल ही में नेक्स ब्रांड विज़न समिट एंड अवार्ड 2020 में रेड कारपेट पर जो लुक कैरी किया था, वो प्रियंका के उस लुक से इंस्पायर नजर आ रहा था जोकि प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ग्रैमी अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान कैरी किया था। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। भूमि पेडनेकर ने इस अवार्ड फंक्शन में पीच कलर का गाउन कैरी किया है जोकि काफी डीप नेक कट वाला है। इससे भूमि पेडनेकर का क्लीवेज एरिया फ्लॉन्ट हो रहा है। इसमें भूमि अपने इस अवतार में काफी कॉंफिडेंट नजर आ रही हैं, लेकिन भूमि ने क्लीवेज एरिया में कुछ ट्रांसपेरेंट सा जोकि बिलकुल स्किन जैसा लग रहा है। बता दें ‎कि प्रियंका चोपड़ा की तरह भूमि पेडनेकर का गाउन भी हाई स्लिट ही था। इसके साथ उन्होंने पीच कलर स्ट्रैप वाली हील्स कैरी की थीं जो उन्हें काफी बिंदास लुक दे रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *