केरल में कोरोना वायरस के सभी तीन मरीज हुए ठीक

कोझिकोड, चीन समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भले ही बढ़ता जा रहा है। लेकिन भारत ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया है। भारत ने कोरोना वायरस पर बड़ी सफलता दर्ज की है। कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों भारतीयों का संक्रमण खत्म हो गया है। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित तीसरे मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले केरल के दो मरीजों को कोरोना वायरस से सही होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसमें एक का इलाज कसारगोड के कंझनगढ़ सरकारी अस्पताल में चल रहा थी, जबकि दूसरे छात्र का अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में अस्पताल चल रहा था। दोनों के सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *