रेत माफिया के हमले में घायल हुए खनिज निरीक्षक, पांच एफआईआर दर्ज

बुरहानपुर, ताप्ती और उसकी सहायक नदियों के 9 घाटो का निलाम तो कर दिया परंतु नीलामी के बाद कागजी कार्यवाही एनओसी के बिना इन घाटो से रेत खनन प्रतिबंधित है ऐसे में अवैध रेत माफीया जैनाबाद के पुल के निकट अवैध रूप से खनन करते पाऐ गए जहां सहायक खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन को देख रेत माफीयाओं ने उन पर लाठीयों से हमला बोल दिया जिस से उनका दाहिना हाथ फेक्चर होना पाया गया है, शुक्रवार प्रात: खनिज निरिक्षक जैनाबाद ताप्ती नदी के छोटे पुल के निकट हो रहे अवैध खनन को देखने पहुंचे थे जहां उन पर हमला हुआ, हमले में निरक्षक का ड्रायवर भी घायल हुआ है रेत माफीयाओं के द्वारा अधिकारीयों पर हो रहे प्रदेश भर में हमलो के बाद भी खनिज निरिक्षक कुलदीप जैन बिना डे्रस और सुरक्षा गार्ड के खदानो का निरिक्षण करने पहुंचे जो चर्चा का विषय बना हुआ है, शासन द्वारा निलामी होने के बाद घाटो की कागजी खानापूरी और एनओसी की प्रत्याशा में ठेकेदार कार्य आरंभ नही कर पाऐ है परंतु ठेका होने से घाटो पर निगरानी बनाऐ हुए है, यह घटना जिस स्थान पर घटित हुई वह ठेके से बाहर का स्थान है जहां अवैध रेत खनन कर्ता अवैध रूप से उत्खनन कर रहे है, इस मामले में शिकायत की गई जिस के बाद उन्हें पुलिस द्वारा मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरो ने परिक्षण के बाद दाहिना हाथ फैक्चर होने के चलते पलास्टर बांध उन्हें अस्पताल से रवाना किया गया है ज्ञात हो कि बुरहानपुर में ताप्ती नदी और उसकी सहायक नदीयों के 9 घाटो की निलामी लगभग 12 करोड में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *