तिलवारा पुल पर हाईवा की टक्कर से दो सगे भाईयों की मौत

जबलपुर, तिलवारा थाना अतंर्गत नर्मदा पुल के बीचों बीच बाईक सवार दो युवकों को हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाईयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक घाना के बतायें गये है इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। यहां उल्लेखनीय है कि एलएनटी कंपनी द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है और बिना संकेतक लगाये कही से कही रास्ते को बंद कर दिया जाता है खोल दिया जाता है। संकेतक नहीं लगने पर दुर्घटना हो रही है। पिछले दो माह में तिलवारा, घाना, बरगी में १० से अधिक सड़क दुर्घटनायें हुई जिसमें से दो दर्जन से अधिक मौतें हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर बरगी विधायक संजय यादव, थाना प्रभारी रीना पांडे के साथ मेडीकल अस्पताल पहुंचे और घायलों का पोस्टमार्टम कर दोनों के शव गांव पहुंचायें। बताया गया है कि दोनों भाई प्लम्बर का काम करते थे और गांव से अपडाउन करते थे।
शव पर से गुजरे कई वाहन
तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार घाना निवासी 26 वर्षीय दिनेश उर्फ दीपू बर्मन और राहुल बर्मन दोनों सगे भाई थे और नगर निगम में प्लम्बर का काम करते थे। रोज उनका बाईक से गांव आना जाना होता था। कल रात वे अपनी बाईक क्रमांक एमपी 20 एनएच 2187 से घर लौट रहे थे। दोनों भाई तिलवारा पुल पहुंचे थे कि एक हाईवा चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटे भाई राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बड़े भाई दिनेश उर्फ दीपू को मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के बाद किसी ने भी संवेदना नहीं दिखाई और कई वाहन राहुल के शव से गुजरते रहे। किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। एक बाईक सवार ने तड़प रहे दिनेश को 108 एम्बुलेंस से मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
पीएम के लिये मांगा खर्चा
इस घटना का सबसे दुखद और अमानवीय चेहरा भी सामने आया। बताया गया है कि विधायक संजय यादव की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करने वालों से जब बात की गई तब उन्होंने कहा कि दो लाशों को पीएम करने के लिये 1 हजार रुपये लगेंगे। कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज जताया तो कुछ लोगों ने कहा खर्चा तो लगता है। पोस्टमार्टम करने वालों ने 500 रुपये लाश के हिसाब से 1 हजार रुपये ले लिये।
सबके खिलाफ होगी एफआईआर : विधायक
इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुये विधायक संजय यादव ने कहा कि तिलवारा से बरगी तक 32 किलोमीटर तक की सड़क में बार-बार हादसे हो रहे है। कई लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को हाथ-पैर गंवाने पड़ गये। राष्ट्रीय राज्य प्राधिकरण (एनएचएआई) के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की जा चुकी है। सड़क निर्माण के दौरान मोड़ और डायवर्सन में लापरवाही बरती जा रही है। बिना संकेतक लगाये डायवर्सन किये जाने और साथ ही बीच रास्ते में निर्माण सामाग्री में होने वाले वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। फोर लाईन बनने से वाहनों के रफ्तार तेज हो गये, जिससे घटना बढ़ जाती है। अब शिकायतों का दौर बहुत हो चुका, अब सीधे एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ठेकेदार कंपनी के साथ भी एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
दो महीनें में दो दर्जन मौतें
तिलवारा थाना चरगवां बरगी में बीते दो माह में दो दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके है। 10 गंभीर मौतों की घटना में 25 लोगों की मौतें हो चुकी है। वहीं दर्जनों घायल लोगों को अपने हाथ, पैर गंवाने पड़े। अभी एक दिन पहले ही दो ट्रक सीधे-सीधे भिड़ गये, जिसमें दोनों ट्रकों के ड्राईवर घायल हुये।
गांव में मचा कोहराम
मृतकों के ग्राम घाना में उस वक्त कोहराम मच गया, जब दोनों भाईयों की लाश उनके घर पहुंची। बच्चों की लाश देखकर माता-पिता के कलेजा फट गया। माँ रोते-रोते बेहोश हो गई और पिता बेसुध हो गया। बताया गया है कि दिनेश की १ साल की बच्ची है और उसकी पत्नी भी रोते-रोते बेहोश हो गई। गांव में कोहराम मचा रहा। सभी नम आंखों से पीड़ित परिवार को दिलासा दिलाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *