संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, एक फरवरी को आ सकता है आम बजट

नई दिल्ली, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2020-21 के लिए मोदी सरकार का आम बजट पेश कर सकती हैं। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, जो 7 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजट सत्र दो भागों में होगा। पहला वाला सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा सत्र मार्च के दूसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। परम्परा के मुताबिक साल के पहले सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। उस समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद मोदी सरकार की योजनाओं का खाका भी पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *