मुम्बई,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में ऑलराउंडर की जगह विकेट लेने वाले गेंदबाजों को वरीयता मिलनी चाहिये। 2020 अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को सही संयोजन की जरुरत रहेगी। पूर्व कप्तान कुंबले ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी। ऐसे में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए।
भारत की ओर से टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘यह काफी जरूरी है कि आप विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश करें। टीम ऑलराउंडर खिलाड़ी को तलाश रही है लेकिन आपको ऐसे तेज गेंदबाजों को रखना होगा जो विकेट ले सकें। कुंबले के मुताबिक, यह पहचान करना अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया के हालातों में कौन-कौन अच्छा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए यह सोचना काफी अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन प्रदर्शन करेगा और कौन से ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। इसी से विरोधी टीम पर दबाव बनेगा।’
कुंबले ने कहा टी20 विश्वकप में कुलदीप और चहल जैसे गेंदबाज रखे जाने चाहिए