बहरीन के राजा को पाक में मिली सोन चिड़िया के शिकार की अनुमति

पेशावर, पाकिस्तान ने बहरीन के राजा और उनके परिवार के पांच अन्य लोगों को 100 सोहन चिडिया (हाउबारा बस्टर्ड) का शिकार करने की अनुमति दे दी है। ज्ञात हो कि सोहन चिड़िया पक्षियों की एक लुप्तप्राय प्रजाति है और दुनिया में इसकी संख्या बेहद कम रह गई है।
सोहन चिड़िया के शिकार की अनुमति देने की पाकिस्तान में आलोचना की जा रही है। इसके बाद भी सरकार ने यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय के उप-प्रमुख प्रोटोकॉल मोहम्मद अदील परवेज ने 2019-20 में शिकार के लिए परमिट जारी किया है।
परमिट बहरीन के राजा शेख हमद बिन ईसा बिन सलमान अल खलीफा, उनके चाचा शेख इब्राहीम, उनके रिश्ते के भाई (जो उनके गृहमंत्री भी हैं) लेफ्टिनेंट जनरल शेख राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा और राजशाही के अन्य प्रभावशाली लोगों को दी गई है। खबर के अनुसार सिंध प्रांत में जमशोरो जिला सहित थाने बुला खान, कोटरी, मानझंद और सेहवन तहसील में शिकार की अनुमति दी गई है।
शिकारियों को एक नवम्बर 2019 से 31 जनवरी 2010 के बीच तीन महीने में 10 दिन की सफारी में सोहन चिड़िया (हाउबारा बस्टर्ड) का शिकार करने की अनुमति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *