प्रभारी सीएमओ का स्थानान्तरण आदेश निकला फर्जी, आनन-फानन में कर दिया था कार्यमुक्त

अशोकनगर, नगर पालिका परिषद के सीएमओ शमशाद पठान का ट्रांसफर के आदेश शहर में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। वायरल आदेश के बाद आनन फानन में नगरपालिका अध्यक्ष ने सीएमओ को कार्यमुक्त भी कर दिया। जांच पड़ताल के बाद यह आदेश फर्जी पाया गया है। इस आदेश में चार अधिकारियों के साथ शमशाद पठान का स्थान्तरण जबलपुर जिले के मझौली में होना बताया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व ही नपाध्यक्ष सहित नगर पालिका के अधिकांश पार्षदों ने सीएमओ पठान के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस कारण यह तबादला आदेश सुर्खियों में था।
विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बताया कि इस आदेश को लेकर उनकी नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से बाद हुई है। मंत्री ने उन्हें बताया है कि उनके विभाग से ऐसा कोई आदेश जारी नही हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस आदेश को असत्य बताया है। सीएमओ शमशाद पठान अब इस फर्जी आदेश एवं उन्हें रिलीव करने के खिलाफ शिकायत की गई है कि आखिर फर्जी आदेश पर उन्हें रिलीव कैसे कर दिया। 23 दिसम्बर की दोपहर को शहर में यहां की नगरपालिका के सीएमओ शमशाद पठान के तबादला संबंधी आदेश को लेकर जोरों से चर्चाएं चली। यह चर्चा इसलिए थी कि 2 दिन पहले ही परिषद में सीएमओ को लेकर परिषद के जनप्रतिनिधि विरोध में आ गए थे। इसलिए प्रचारित किया जा रहा था कि सभी पार्षद एवं अध्यक्ष के विरोध के चलते यह तबादला हो गया है। मगर यह तबादला आदेश शुरू से ही संदेहास्पद दिख रहा था। जिस तरह की भाषा इसमे लिखी गई थी, सामान्यता तबादला आदेशों में ऐसी भाषा प्रयोग नहीं होती। जिन चार लोगों को इस आदेश में स्थानांतरित बताया जा रहा था, उन्हें किन पदों पर स्थानांतरित किया है यह उल्लेखित नहीं था। ज्यादा बवाल बढऩे पर क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने इस आदेश की वास्तविकता जानने के लिए विभागीय मंत्री जयवर्धन सिंह से फोन पर चर्चा की। मंत्री ने बताया कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया, इसके बाद यह तय हुआ कि है आदेश पूरी तरह फर्जी है।
स्थानान्तरण के बाद उसी स्थान पर कर दी पदस्थापना:
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जो स्थानान्तरण पत्र जारी किया गया, उसमें चार लोगो के नाम दर्शाए गए थे। जिसमें सबसे पहले नम्बर पर नगर परिषद पीथमपुर जिला इंदौर के प्रभारी मुख्य नपा अधिकारी का नवीन स्थानान्तरण वर्तमान जगह पर ही कर दिया गया। वहीं यह स्थानान्तरण आदेश नगर पालिका की इमेल आई के स्थान पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साहू के व्हाट्सएप पर भेजा गया। जिसको लेकर इस आदेश पर शंका जाहिर हुई और जब विधायक द्वारा इस संबंध में मंत्री से चर्चा की तो यह आदेश फर्जी निकाला। वहीं अध्यक्ष द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल के आनन-फानन में सीएमओ को कार्यमुक्त कर दिया गया। जिसकी शिकायत सीएमओ शमशाद पठान द्वारा कलेक्टर से की गई है।
सीएमओ ने कलेक्टर की शिकायत:
सीएमओ शमशाद पठान द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा से शिकायत की गई है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल का आदेश क्रमांक एफ 1-102/2019/19-2 भोपाल दिनांक 23 दिसम्बर 2019 के आधार पर नपा अध्यक्ष द्वारा भारमुक्त किया गया है। जबकि इस संबंध मे कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। नपा पिरषद अशोकनगर द्वारा कूटनीती तरीके से फर्जी मप्र शासन नगरीय विभाग एवं आवास विभाग के आदेश के आदेश पर एकपक्षीय भारमुक्त किया गया है। फर्जी आदेश पर रिलीव हुए सीएमओ शमशाद पठान द्वारा इस मुद्दे को लेकर नपा अध्यक्ष पर वेधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *