इंदौर,उत्तर भारत में मौसम खराब होने पर हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। आज इंदौर से जहां चार उड़ाने निरस्त की गई वहीं कुछ उड़ाने देरी से चल रही है। उड़ाने देरी से आने और निरस्त होने से अनेक यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हैं। जो यात्री रिफंड मांग रहे हैं, उन्हें दिया जा रहा है। आज भी कोलकाता जाने वाली उड़ान निरस्त रही। इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। इस यात्रा में यहां से 84 यात्री जाने वाले थे। अब इन यात्रियों को दूसरी उड़ान में एडजस्ट किया जा रहा है।
उत्तर भारत में मौसम खराब होने से कई उड़ाने निरस्त
![](https://www.pragamiark.com/park/wp-content/uploads/2017/06/INDORE.jpg)