विधानसभा सत्र के पहले दिन से ही धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ, विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने विधान भवन स्थित चरण सिंह की प्रतिमा के निकट धरना दिया। सपा के दोनों सदनों के सदस्यों ने इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार और गन्ना, धान व आलू किसानों की समस्याओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा।
चरण सिंह की प्रतिमा के निकट धरना दे रहे सपा सदस्यों ने हाथों में तख्ती ले रखी थी और वे ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ के नारे लगा रहे थे। विधायकों ने पुरजोर तरीके से नागरिकता संशोझन कानून को वापस लेने की मांग की। इनका कहना था कि इस कानून को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। विरोध में उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं पर सरकार पुलिस से बर्बरता करवा रही है। विधायकों का कहना है कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति करके समाज को बांटना चाह रही है। विरोध प्रदर्षन और धरने के दौरान सपा के एक विधायक ने अपने हाथ-पैरों में बेड़ियां पहन रखीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *