लखनऊ, यूपी के भाजपा के विधायक अपनी ही योगी सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे हैं। बीजेपी विधायकों के साथ-साथ विपक्ष के भी तमाम विधायक सदन में धरने पर बैठकर विधायक एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं, जिन्हें मनाने में यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जुटे हुए हैं। धरने पर बैठे विधायकों की संख्या 100 से 150 के करीब है। दरअसल,गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर सदन में मंगलवार को अपनी बात रख रहे थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। नंदकिशोर का आरोप है कि उन्हें गाजियाबाद पुलिस ने प्रताड़ित किया है। इस लेकर वह विधानसभा में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन सदन के अंदर उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद विधायक नंद किशोर नाराज होकर विधानसभा के अंदर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें अन्य विधायकों का भी साथ मिला। इस बीच हंगामा बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही 45 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।
भाजपा विधायक नंदकिशोर को विधानसभा में बोलने नहीं दिया तो वह धरने पर बैठ गए