बरेली में पहले नाबा‎लिग से अपहरण फिर गैंगरेप के बाद 50 हजार में बेचा

बरेली, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो युवकों द्वारा एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। दरअसल इस मामले के बाद आरोपियों ने पीड़ित छात्रा को हिमाचल प्रदेश ले जाकर 50 हजार रुपये में बेच दिया, लेकिन पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया गया। ‎फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालां‎कि ‎‎शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है ‎कि भमोरा क्षेत्र में आठवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा का बीते 15 दिसंबर को ईट भट्टे के पास से अपहरण कर लिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने उसे हिमाचल प्रदेश में 50 हजार रुपये में बेच दिया। हालां‎कि चार दिन तक छात्रा आरोपियों के चंगुल में रही और मौका मिलते ही वो किसी तरह वहां से भाग गई और ट्रेन में सवार हो गई। इसके बाद ट्रेन में पीड़ित छात्रा को एक महिला मिली, जिसको उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने उसकी मदद की और चंदौसी रेलवे स्टेशन पर छात्रा को जीआरपी के हवाले कर दिया। हालां‎कि इसके बाद जीआरपी ने छात्रा के परिजनों को फोन कर उसके यहां होने की सूचना दी। ‎जिसकी सूचना पाकर परिजन चंदौसी पहुंचे और किशोरी को लेकर बरेली के भमोरा थाना गए। इस मामले में एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *