जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक आया सामने, रणवीर सिंह का है गुजराती छोकरे का किरदार

मुंबई,रणवीर सिंह की फिल्म “जयेशभाई जोरदार” का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। बता दें ‎कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह गुजराती छोकरा बने हैं। गुजराती छोकरे के लुक में वह काफी जच रहे हैं। जयेशभाई जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह पोलका डोट्स ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और फेडेड पैंट में स्मार्ट लग रहे हैं। इस दौरान पोस्टर में रणवीर सिंह के पीछे बहुत सारी लेडीज घूंघट डाले खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें ‎कि जयेशभाई के कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था ‎कि “जैसा कि चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, “सही मायने में हंसने के लिए, आपको अपना दर्द सहने में सक्षम होना चाहिए, और इसके साथ खेलना चाहिए। जयेशभाई एक साधारण व्यक्ति, जो एक असाधारण स्थिति में कुछ असाधारण करते हुए समाप्त होता है। जयेशभाई संवेदनशील और दयालु हैं। वो पितृसत्तात्मक समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है।” बता दें ‎कि इस फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है और यश राज स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। वहीं वर्क फ्रंट पर रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वहीं कबीर खान ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण होंगी। वो रणवीर सिंह की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में होंगी। पिछली बार रणवीर सिंह फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। वहीं इस मूवी में आलिया भट्ट उनके अपोजिट रोल में थीं। बता दें ‎कि इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *