भोपाल,राजधानी की लोकायूक्त टीम ने कृषि विभाग के डिप्टि डायरेक्टर को 50 हजार कि घूस लेते रंगे हाथो दबोचा है। बताया गया है कि आरोपी अधिकारी कीटनाशक दुकान के संचालक की दुकार से जप्त किये गये दवाओ के सैंपल को जांच के लिये न भेजने के ऐवज मे दो लाख की रिश्वत मांग रहा था, जिसे पहली किस्त के 50 हजार लेते हुए दबोचा गया है। अधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी राहुल कुमार गुर्जर नि. छीरपुरा जिला हरदा के द्वारा बीती 4 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को शिकायत की गई थी, कि उसकी कीटनाशक दवा की दुकान रेह्टगांव में हैं। बीती 30 सिंबर कों सहायक संचालक कृषि हरदा रमेश कुमार अखण्डे उसकी दुकान पर आए और दवाओं के सेंपल लेकर चले गए थे। बाद मे उन दवाओं कों जांच के लिए ना भेजने के ऐवज में सहायक संचालक कृषि द्वारा पहले 2 लाख रुपए की मांग की गयी। इसके बाद फरियादी ने जब उससे आगे बातचीत की तो आरोपी अधिकारी उससे 1 लाख 20 हजार लेने पर तैयार हो गया, ओर पहली किस्त के रुप मे 50 हजार देने की बात हुई। लेनदेन तय होने के बाद फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायूक्त से कर दी। शिकायत मिलने पर टीम ने शुरुआती जांच करते हुए फरियाद से आरोपी की रिश्वत की मांग की रिकॉर्डिंग करवाई, ओर शिकायत सही पाये जाने पर उसे ट्रैप करने की योजना तैयार की गई। लोकायूक्त की प्लानिंग के मुताबिक शनिवार कों पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा फरियादी राहुल कुमार गुर्जर से रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपए लेते हुए आरोपी रमेश कुमार अखण्डे पुत्र महाजन सिंह उम्र 45 वर्ष सहायक संचालक कृषि हरदा निवासी महाराणा प्रताप वार्डहरदा कों रंगे हाथों पकड़ा गया और 50 हजार रुपए रकम भी बरामद की गई। खबर लिखे जाने तक टीम की कार्यवाही जारी थी। आरोपी को दबोचने वाली टीम में डीएसपी संजय जैन, निरीक्षक उमा कुशवाह, संजय शुक्ला, मनोज पटवा सहित 12 सदस्य शामिल रहे।
भोपाल लोकायुक्त ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को 50 हजार कि रिश्वत लेते पकड़ा