ब्यावरा से कांग्रेस विधायक दांगी के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुची प्रज्ञा ठाकूर

भोपाल, प्रदेश के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान को लेकर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकूर शनिवार को गोवर्धन दांगी के खिलाफ शिकायत करने पहुची इस दोरान जमकर हंगामा हो गया। बताया गया है कि साध्वी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड गई ओर वही उनके सर्मथको ने जमकर नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसर कमला नगर थाने अपने सर्मथको के साथ पहुची प्रज्ञा ठाकूर ने सी एस पी सलीम खान से शिकायत की साथ ही विधायक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग पर अड गई। साध्वी की इस बात पर सीएसपी ने उनसे वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कहकर समझाईश देने का प्रयास किया जिसपर उनके साथ पहुचे सर्मथको ने थाना प्रभारी के कमरे में ही मामला दर्ज करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करनी शुरु कर दी, जिसपर थाने में भारी हंगामा शुरु हो गया, वही यह जानकारी भी सामने आई है कि इस दोरान गुस्साये कार्यकर्ताओ द्वारा थाना प्रभारी की टेबल पर चूड़ियां भी फैकी गई। हालांकि सांसद ने कार्यकर्ताओं को इसके लिये मना किया। इस दोरान साध्वी ने कहा कि कांग्रेस विधायक के शब्द माफी के लायक नहीं है, और ना ही उन्होंने मुझसे माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होने विधायक गोवर्धन दांगी के घर जाने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला कल करेंगे, फिलहाल मे उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने आई हु। वही प्रकरण दर्ज नही किये जाने पर समर्थको द्वारा हंगामा किये जाने के बीच ही सांसद प्रज्ञा ठाकूर ने भी इसपर नाराजगी जताई। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसर हंगामे की खबर लगते ही एडिशनल एसपी संजय साहू थाने पहुचे जो साध्वी से चर्चा कर उन्हे नियमानुसार कार्यवाही किये जाने की समझाईश देने का प्रयास करते नजर आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *