मुंबई,सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी “दबंग” की तीसरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हाल में इस फिल्म के सभी गानों के ऑडियो रिलीज किए जाने के बाद दो गाने यू करके और हुड हुड दबंग के विडियो भी रिलीज कर दिए गए हैं। लेकिन अब फैन्स इसके गाने “मुन्ना बदनाम हुआ” का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बताया गया कि फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा ने यह कन्फर्म किया है कि वह इस डांस नंबर में सलमान खान के साथ थिरकते नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था इस गाने में केवल सलमान खान और वरिना हुसैन दिखाई देंगे। लेकिन बाद में अंतिम समय पर इस गाने में प्रभुदेवा को भी शामिल कर लिया गया। बता दें कि इससे पहले सलमान खान की फिल्म “वॉन्टेड” के गाने “मेरा ही जलवा” में भी प्रभुदेवा दिखाई दिए थे। तब भी और अब भी प्रभुदेवा सलमान खान के कहने पर गाने में शामिल होने को राजी हुए हैं। बता दें कि इस सॉन्ग के विडियो में दोनों ब्लैक जैकेट में दिखाई देंगे। इस गाने की कोरियॉग्रफी वैभवी मर्चेंट ने किया है।
“दबंग” की तीसरी फिल्म में सलमान संग थिरकते नजर आएंगे प्रभुदेवा