इन्दौर में ही एचआईवी, स्वाइन फ्लू और अन्य वायरल बीमारियों की जांच हो सकेगी
इन्दौर, चिकित्सा क्षेत्र में आज इन्दौर को बड़ी सौगातें प्राप्त हुई है। इन्दौर के महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज में लगभग पौने 6 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित वायरल रिसर्च डायग्नोस्टिक लैब, वायरल लोड लैब और सुसज्जित ऑडिटोरियम का चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने आज यहां लोकार्पण किया। इस अवसर पर संभागायुक्त […]









