तापसी पन्नू के साथ काम किये सबसे खराब को-स्टार्स को जानिये

मुंबई,तापसी पन्नू बॉलिवुड की ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के अलावा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा तापसी अपने को-स्टार्स के साथ अपनी खास बॉन्डिंग के लिए भी जानी जाती हैं। नेहा धूपिया के चैट शो पर तापसी ने अपने सबसे खराब को-स्टार्स के बारे में बताया और उनके नाम जानकर आप चौंक जाएंगे। इस बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि उनके साथ ‘मनमर्जियां’ में काम करने वाले विकी कौशल और ‘जुड़वा 2’ में काम कर चुकीं जैकलिन उनके अब तक के सबसे खराब को-स्टार्स रहे हैं। तापसी के मुताबिक, जैकलिन के पास बेहद हॉट बॉडी है और इसके कारण वह ‘जुड़वा 2’ में उनका मुकाबला नहीं कर पा रही थीं। इसके अलावा ‘मनमर्जियां’ में विकी के साथ वह हर सीन में काफी सजग रहती थीं ताकि किसी भी सीन में वह विकी के सामने कमजोर न पड़ें क्योंकि वह हर सीन बेहतरीन देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *