भोपाल, लोकायुक्त की पांच अलग-अलग स्पेशल टीम ने सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के ठिकानों पर छापा मारा। खरे के रायसेन, छतरपुर इंदौर,भोपाल के पांच स्थानों पर छापे मारे गए। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की गई। छापे की कार्रवाई जारी है अब तक करोड़ों रुपए की चल-अचल बेनामी संपत्ति का ख़ुलासा हो चुका है। आलोक खरे आलीशान बंगलों, जमीनों और कई लग्जरी गाडिय़ों का मालिक निकला, जो उसने अपनी नौकरी में रहते हुए कमाए। कार्रवाई खरे के रायसेन, छतरपुर इंदौर और भोपाल के घरों पर की गई। भोपाल भोपाल में बंगला नंबर 45 फेस 1 गार्डन सिटी जाटखेड़ी होशंगाबाद रोड स्थित घर पर छापा मारा गया. आलोक खरे फिलहाल इंदौर में पदस्थ है। इसके अलावा वह प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ रह चुके हैं। अपनी नौकरी के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।
ये हुआ खुलासा
सूत्रों के अनुसार भोपाल लोकायुक्त टीम के छापे में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक की कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के कई शहरों में आलीशान बंगले, प्लॉट, कृषि भूमि, ऑफिस, लग्जरी कार के दस्तावेज बरामद हुए हैं। चुना भट्टी भोपाल में 3200 वर्ग फीट के एक प्लॉट,ग्राम तारा सेवनिया भोपाल में 17.4 1 एकड़ कृषि भूमि,कैलाश पार्क इंदौर में 1500 वर्ग फीट का प्लॉट, श्री बिल्डर्स एंड डेवलपर्स में 5056 वर्ग फीट का एक आलीशान बंगला, सेंचुरी 21 मॉल में 1890 वर्ग फीट का एक ऑफिस का पता चला है। इसके अलावा रायसेन नगर पालिका सीमा में 21 एकड़ कृषि भूमि, कुसुम गृह निर्माण सहकारी समिति भोपाल में 1800 वर्ग फीट का एक प्लॉट,रायसेन नगर पालिका सीमा में 1 4.75 एकड़ कृषि भूमि, ग्राम डबरा इमलिया में 57.89 एकड़ कृषि भूमि, मैसर्स पारस हाउसिंग होशंगाबाद रोड में करोड़ों का निवेश खरे ने कर रखा है।
हर शहर में जमीन और बंगले
आलोक खरे ने 3 लग्जरी कारी, 2 ट्रैक्टर हाल ही में खरीदी थी। उनका छतरपुर में भी एक आलीशान बंगला है और ग्राम मक्सी भोपाल में 0.40 हेक्टेयर जमीन है। इसके साथ ही आलोक खरे, ग्राम रतनपुर सड़क भोपाल में 0.210 हेक्टेयर जमीन,ग्राम समरधा कलियासोत भोपाल में 0.28 हेक्टेयर जमीन, चूना भट्टी भोपाल में 0.15 एकड़ जमीन, बावडिय़ा कला मिसरोद में 2100 वर्ग फुट का एक प्लॉट,बागसेवनिया रामेश्वर कॉलोनी में 2160 वर्ग फुट का एक प्लॉट,बावडय़िा कला श्री राम कॉलोनी में 194.86 वर्ग मीटर का एक प्लॉट,ग्राम मुगालिया छाप में 0.514 हेक्टेयर कृषि भूमि का मालिक है।
अभी और होंगे बड़े खुलासे
लोकायुक्त की टीम ने आलोक खरे के सभी ठिकानों से सोने-चांदी के जेवर भी बड़ी मात्रा में बरामद किए हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस को आलोक खरे के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत में कहा जा रहा था कि सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की प्रॉपर्टी हासिल की है। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने आलोक खरे के सभी संभावित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।
पत्नी के नाम आयकर रिटर्न
यह बात भी सामने आ रही है कि खरे की पत्नी रायसेन में फलों की खेती कर रही हैं और वे पत्नी के नाम से ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे थे। इंदौर के सहायक आबकारी आयुक्त नरेश चौबे के ट्रांसफर के बाद भोपाल से सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे को इंदौर सहायक आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी। इंदौर में उनका एक बंगला और एक फ्लैट है। लोकायुक्त की टीम जहां पहुंची थी दोनों ही जगह ताले लगे मिले, अब टीम 11 बजे आबकारी विभाग के ऑफिस पहुंचेगी। अलग-अलग जगहों पर लोकायुक्त पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि खरे के ठिकानों से उन्हें क्या मिला। जहां-जहां भी टीम पहुंची है वहां खरे के बड़े-बड़े बंगले बने हुए हैं।
पत्नी के नाम बेनामी संपत्ति
लोकायुक्त पुलिस की 19 लोगों की टीम रायसेन में खरे के फार्म हाउस पर कार्रवाई कर रही है। रायसेन में उनकी 56 एकड़ की जमीन, दो जगह आलीशान फार्म हाउस भी मिले हैं। खरे की पत्नी के नाम भी करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति होने की बात सामने आ रही है। यहां चोपड़ा मोहल्ला और डाबर इमलिया में एक साथ कार्रवाई जारी है।
सहायक आबकारी आयुक्त के ठिकानों पर छापा, निकला करोड़पति