आर्थिक तंगी से यूएन में बंद हुए एसी और लिफ्ट, बैठकें करना पड़ रही स्थगित

संयुक्त राष्ट्र, दुनिया के अहम मसलों पर फैसले लेने वाला संयुक्त राष्ट्र आर्थिक तंगी के चलते बदहाल है। संयुक्त राष्ट्र की बैठकें स्थगित हो रही हैं। दफ्तरों के ऐस्केलेटर बंद हैं। आधिकारिक दौरे कम कर दिए गए हैं और दस्तावेजों को जारी करने में भी देरी हो रही है। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र ने नकदी के भीषण संकट के चलते एसी और हीटर तक चलाने पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने नकदी के संकट से निपटने के लिए ऐसे कई आदेश दिए हैं। एक दशक का सबसे बड़ा आर्थिक संकट झेल रहे संयुक्त राष्ट्र के दफ्तरों में बीते सोमवार से खर्च में कटौती के उपायों लागू करने के आदेश दिए गए हैं। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दुनिया भर में मौजूद यूएन के दफ्तरों में खर्च में कटौती के आदेश जारी किए हैं। यूएन चीफ ने संयुक्त राष्ट्र के सभी दफ्तरों के प्रमुखों को जारी किए गए पत्र में आपातकालीन उपाय अपनाने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *